Thursday, September 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क दुघर्टना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, मुकदमा दर्ज

सड़क दुघर्टना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, मुकदमा दर्ज

जलालपुर अंबेडकर नगर। बीते दिवस इंडेन गैस के वाहन की चपेट में आने से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। बताते चलें कि कटका थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव निवासी लाल जी ने जलालपुर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया था कि मेरे बुआ के लड़के के साथ मेरी माता सरजू देई 24 अक्टूबर के साथ घर आ रही थी तभी मंगुराडिला में इंडेन गैस के वाहन ने टक्कर मार दिया था जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजनों द्वारा घायल महिला को इलाज हेतु शाहगंज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां शनिवार को घायल महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची शाहगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है । जबकि इस मामले में मृतका के पुत्र लाल जी की तहरीर पर जलालपुर कोतवाली पुलिस ने इंडेन गैस के चालक व गैस एजेंसी पर मौजूद लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments