Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमाह भर पूर्व बनाई गई सड़क लगी सड़क टूटने

माह भर पूर्व बनाई गई सड़क लगी सड़क टूटने


आलापुर अंबेडकर नगर। आलापुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत जहागीरगंज विकासखंड के साबितपुर बाजार से आराजी देवारा तक बनाई गई सड़क महीने भर के अंदर ही लगी टूटने।

स्थानीय लोगों के द्वारा कई बार पत्राचार करने के बाद जब यह सड़क बनना शुरू हुई तो लोगों में एक उम्मीद जगी कि अब आना-जाना अच्छा रहेगा लेकिन लोगों की उम्मीद पर पानी फिरता नजर आ रहा है, क्योंकि अभी सड़क बने हुये एक महीना भी नहीं हुआ की सड़क जगह से टूटना शुरू हो गई। जिम्मेदार टूटती हुई सड़क को बीच-बीच में डामर युक्त गिट्टी डालकर पाटने में लगे हुए हैं। इस गड्ढे की ऊपर से लेपन की गई कार्य को देखने से ही पता चलता है कि भ्रष्टाचार किस हद तक घर कर गई है। यह सब देखने के बाद भी विभागीय स्तर से कोई भी दबाव इन संबंधित ठेकेदारों के ऊपर नहीं होती कि आखिर कौन सी सामग्री डालकर सड़क बनाई गई की महीने भर के अंदर ही सड़क टूटने लगी। इस विषय में संबंधित पीडब्ल्यूडी अधिकारी से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments