◆ मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत प्रत्येक गांव से इकठ्ठी की गई है अक्षत व मिट्टी
अयोध्या। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश “अमृत कलश यात्रा“ का सांसद लल्लू सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलश यात्रा नगर निगम सहित समस्त विकास खण्डों तथा समस्त नगर पालिकाओं व नगर पंचायतो से मेरी माटी मेरा देश कलश वाहन को कलेक्ट्रेट परिसर में लाया गया।

कलेक्ट्रेट परिसर में सांसद लल्लू सिंह, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, वेद प्रकाश गुप्ता, अमित सिंह चौहान, जिलाधिकारी नितीश कुमार, एडीएम अमित सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, बीजेपी महानगर अध्यक्ष कमलेश कुमार श्रीवास्तव, एडीएम भूमि अध्यापति सुरजीत सिंह, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा सहित विभिन्न अधिकारियों एवम् जनप्रतिनिधियों द्वारा अमृत कलश पर पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महापौर ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम प्रधानमंत्री जी की अभिनव सोच है इसके तहत देश के समस्त राज्यों के समस्त जनपदों के प्रत्येक ग्रामों से मिट्टी को एकत्र कर कर्तव्य पथ पर स्वतंत्रता सेनानियों के अभिनंदन हेतु भव्य स्मारक बनाया जा रहा है। यह देश में समानता, सामूहिकता एवम् एकता को मूर्त रूप प्रदान करेगा।



