Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमूर्ति विसर्जन और मेले की सुरक्षा में पूरी तरह मुस्तैद दिखी राजेसुल्तानपुर...

मूर्ति विसर्जन और मेले की सुरक्षा में पूरी तरह मुस्तैद दिखी राजेसुल्तानपुर की पुलिस

आलापुर अंबेडकर नगर । जहागीरगंज विकासखंड के विभिन्न चौराहो पर लगे हुए मेले की सुरक्षा में पुलिस फोर्स पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दी।

  हम आपको बता दें कि इस समय नवरात्रि के पर्व पर लोग माता दुर्गा जी के भक्ति में रमे हुए हैं।  दशहरा की समाप्ति पर जगह-जगह मेला का आयोजन किया गया है। जिसको लेकर राजेसुल्तानपुर की पुलिस फोर्स पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दी। पुलिस की कार्यवाही को देखकर लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास जगा है। जिस तरह से पुलिस एक तरफ मूर्ति विसर्जन में किसी भी तरह का अराजक तत्वों के द्वारा खलल न पड़े इसके लिए जगह-जगह पर पुलिस वेरिकेंडिंग लगाकर सुरक्षा घेरा बनाए रखा, तो वहीं पर मेले की सुरक्षा में एंटी रोमियो की टीम महिलाओं की बीच में जाकर बिना डरे मेले का आनंद ले इसके लिए लोगों का उत्साहवर्धन भी किया।

 राजेसुल्तानपुर के थाना अध्यक्ष बेचू सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस फोर्स पदुमपुर सिंगलपट्टी और कम्हरिया घाट जिस तरह से पुलिस की मुस्तादी को देखकर लोगों ने सराहना किया। पदुमपुर के मेले में स्वयं थाना अध्यक्ष बेचू सिंह यादव ने अपने हमराही पुलिस कर्मियों के साथ मेले में किसी भी तरह का लोगों को परेशानी ना हो इसके लिए वह पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments