Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररावण पुतला दहन होते ही जय श्री राम के गगनभेदी नारों से...

रावण पुतला दहन होते ही जय श्री राम के गगनभेदी नारों से गूंज उठा वातावरण


◆ कल होगा पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन


बसखारी अंबेडकर नगर। मंगलवार को विजयदशमी के महापर्व पर पूजा पंडालों स्थापित दुर्गा माता सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं का दर्शन व रावण पुतला दहन देखने के लिए आस्था और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने पंडालों में स्थापित देवी देवताओं की प्रतिमाओं का दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।

और बुराई के अन्त का प्रतीक रावण पुतला दहन देखकर विजयदशमी के पर्व को शस्त्र पूजन के साथ मनाया।इस बार 24 अक्टूबर को सत्य की जीत का प्रतीक विजय दशमी महा पर्व पर पूजा पंडालों में हवन पूजन एवं रामलीला मंचन स्थलों के करीब राम-रावण युद्ध में रावण के मरणोपरांत रावण पुतला दहन के दृश्य का अवलोकन करने के लिए आस्था एवं भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा।सुबह से ही क्षेत्र में सजाएंगे दुर्गा पूजा पंडालो के समक्ष पूजन एवं हवन का अनुष्ठान शुरू कर दिया गया। इसके बाद शाम को रामलीला मंचन होने वाले स्थलों के करीब राम-रावण युद्ध का संजीव दृश्य प्रस्तुत करते हुए रावण का पुतला दहन किया। रावण पुतला दहन के समय सारा वातावरण जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।पूजा पंडालों एवं रामलीला समितियो की देखरेख में आयोजित मेलों का भी लोगों ने लुफ्त उठाया और जमकर खरीदारी की। इस दौरान किछौछा राम लीला समिति के द्वारा श्री राम, लक्ष्मण, हनुमान जी सहित कई देवी देवताओं की मनमोहक झांकी भी निकल गई।और 30 फुट के बनायें गये रावण के पुतले का दहन किया गया।विजय दशमी पर्व पर कई स्थानों पर लोगों ने शस्त्र पूजन की परंपरा का भी निर्वाह करते हुए शस्त्रों की पूजा अर्चना की। पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं का विर्सजन बुधवार को शोभायात्रा निकालकर किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments