Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, बचाने पहुंचे पिता व पुत्री के...

किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, बचाने पहुंचे पिता व पुत्री के उपर हमला कर किया गया घायल, मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास को विफल करना परिजनो के लिए घातक साबित हुआ। विपक्षियों ने परिजनो पर धारदार हथियार से हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बेहोशी की हालत में नगपुर अस्पताल भेजा गया। घटना मालीपुर थाना के खालिसपुर भटौली गांव का है।



तहरीर के अनुसार पीड़ित की लगभग 16 वर्षीय पुत्री के साथ पडोस के पंकज अनुराग पुत्रगण श्याम बहादुर और श्याम बहादुर पुत्र राज किशोर दुष्कर्म का प्रयास कर रहे थे।इसी दौरान किशोरी के चिल्लाने पर पहुंचे पुत्री और पिता पर विपक्षी पंकज, अनुराग और श्याम बहादुर पाण्डेय ने लाठी डंडा और धारदार हथियारसे हमला कर दिया। धारदार हथियार से की गई मारपीट से पिता पुत्री का सिर फट गया। खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। बीच बचाव करने गई पीड़ित की पत्नी और एक अन्य महिला की पिटाई कर दिया गया।सभी चारो घायलों को नगपुर अस्पताल ले जाया गया। थानाध्यक्ष प्रियंका पाण्डेय को फोन किया गया उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। सीओ देवेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही का आदेश दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments