Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरट्यूबवेल का ताला तोड़कर मोटर व पंखा चोरी

ट्यूबवेल का ताला तोड़कर मोटर व पंखा चोरी


बसखारी अंबेडकर नगर। ट्यूबवेल का ताला तोड़कर पंखा एवं मोटर चोरी के मामले में बसखारी पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। मामला पुलिस चौकी लहटोरवा के अंतर्गत स्थित कसदहा का बताया जा रहा है।जहां पर 9 अक्टूबर की रात्रि अज्ञात चोरों ने ट्यूबवेल के कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा मोटर व पंखा चोरी कर ले गए। मामले की जानकारी घटना के दूसरे दिन पीड़ित सुधीर त्रिपाठी को हुई ।जिसको लेकर तत्काल सुधीर त्रिपाठी ने पुलिस चौकी लहटोरवा पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। मामले में बसखारी पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर चोरी का पर्दाफाश करने के प्रयास में जुट गई है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह यादव ने बताया कि मामला पंजीकृत कर घटना का शीघ्र ही राज फास किया जाएगा। बता दे कि क्षेत्र में सिंचाई के लिए लगाए गए मोटर चोरी की घटनाओं बढ़ सी आ गई है। और किसी भी मामले का पर्दाफाश ना होने से चोरो के हौसले बुलंद है।और वह आए दिन किसी न किसी चोरी की वारदात को क्षेत्र में अंजाम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments