Wednesday, September 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा के कुर्की मंडल अध्यक्ष का आकस्मिक निधन, भाजपाइयों ने व्यक्त की...

भाजपा के कुर्की मंडल अध्यक्ष का आकस्मिक निधन, भाजपाइयों ने व्यक्त की शोक संवेदना


अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी कुर्की मण्डल के मण्डल अध्यक्ष सदा राम वर्मा की मंगलवार की शाम किंग जार्ज मेडिकल विश्व विद्यालय लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया है। सदा राम वर्मा के निधन की  सूचना प्राप्त होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।जिसने जहां सुना वहां वह स्तब्ध रह गया।

      सदा राम वर्मा के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, लोक सभा प्रवास योजना प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी/ लोक सभा प्रवास योजना संयोजक अवधेश द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,निवर्तमान जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, शिव नायक वर्मा,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद , चेयर मैन ओमकार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र , रमेश चंद्र गुप्ता , डाक्टर राना रणधीर सिंह, डाक्टर रजनीश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री संजय सिंह , चंद्रिका प्रसाद, दीपक तिवारी, विनय पाण्डेय, शिव पूजन राजभर,मनोज गुप्ता गुड्डू आदि ने शोक व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments