Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअनूसूचित जाति महासम्मेलन में हर विधान सभा से सम्मिलित होगें दो हजार...

अनूसूचित जाति महासम्मेलन में हर विधान सभा से सम्मिलित होगें दो हजार कार्यकर्ता


अयोध्या। भाजपा महानगर व जिले के कार्यकताओं की बैठक सहादतगंज स्थित कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में 2 नवम्बर को लखनऊ में आयोजित होने वाले अनूसूचित जाति महासम्मेलन की तैयारी, मेरी माटी मेरी देश, नारी शक्ति वंदन अधिनियम व वोटर चेतना अभियान पर चर्चा हुई। बैठक के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री अवध क्षेत्र संजय गुप्ता व दिलीप यादव थे। कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया।

                        क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता ने कहा लखनऊ में आयोजित अनूसूचित जाति महासम्मेलन में जनपद की सभी विधान सभाओं से दो-दो हजार कार्यकर्ता की उपस्थिति होनी चाहिए। इसकी तैयारी के लिए सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर बलिदानियों को याद किया गया। उनकी स्मृतियों को संजोने का कार्य किया गया।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान से जन-जन में राष्ट्रवाद की भावना का संचार हुआ है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम से यह साबित हो गया है कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो महिलाओं के सम्मान एवं समग्र विकास के प्रयास के साथ उन्हें मातृशक्ति के रूप में पूजती भी है।

जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास होने से देश में महिलाओं को उनका बराबरी का हक मिला है।

महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में अयोध्या है। अयोध्या का विकास उसकी महिमा और गरिमा के अनुसार हो रहा है। यह धर्मिक और पर्यटन नगरी के रूप में विकसित हो रही है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा सभी कार्यकर्ता वोटर चेतना अभियान में जुट जाएं। कार्यकर्ता अभियान के साथ ही डोर-टू-डोर सम्पर्क करते हुए लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराते रहें।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा अनूसूचित जाति महासम्मेलन के लिए विधान सभा वार जिम्मेदारियां दी जा रही है। प्रत्येक विधान सभा से दो-दो हजार कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचेगे। इस अवसर पर महानगर व जिले के पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments