Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदेश के विकास में महिलाएं दे अपना अधिकतम योगदान –रजनी तिवारी

देश के विकास में महिलाएं दे अपना अधिकतम योगदान –रजनी तिवारी


जलालपुर अंबेडकर नगर। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता करने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी की अध्यक्षता में लोकसभा प्रवास योजना के तहत नारी तू नारायणी के तहत लोकसभा संयोजक अवधेश द्विवेदी के संयोजन और अनंतराम मिश्र के संचालन में नगर स्थित मंगलम मैरिज हाल में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में  एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी और प्रदेश मीडिया प्रभारी चेतना पांडेय, लोकसभा प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ पार्टी के पुरोधा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह रघुवंशी,उपमा पांडेय,आराध्या सिंह,सुभाष राय, संजीव मिश्र ने मुख्य अतिथि एव विशिष्ट अतिथि को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने नारी को नारायणी का रूप बताते हुए महिला सशक्तिकरण को लेकर चल रही योजनाओं की जानकारी दी।देश के विकास में अपना अधिकतम योगदान देने की अपील की। उन्होंने बताया कि  सरकार महिलाओं का प्राथमिकता के तहत विकास करने मे लगी है। प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण, अंत्योदय कार्ड के लिए महिला को ही लाभार्थी बनाकर लाभ दिया गया है।

कार्यक्रम के अंत में एक बार पुनः बीजेपी सरकार बनाने का आवाहन किया। जिलाध्यक्ष ने समापन की घोषणा की।  कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक सुभाष राय,  छाया पाठक,आराधना सिंह,शीतल रानी,राजेश सिंह,विकाश निषाद,सीमा गुप्ता,केतकी शर्मा,सरिता निषाद,धर्मेंद्र सिंह,सुनीता,अंजू पांडेय,देवेश मिश्र आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments