Monday, September 23, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से अबोध बच्चों के सिर से...

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से अबोध बच्चों के सिर से उठा ममता का छाया


बसखारी अंबेडकर नगर। एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से दो अबोध बच्चों के सिर से ममता का छाया उठ गया है। मामला बसखारी  थाना क्षेत्र के घेरवा मरौचा का बताया जा रहा है। जहां पर शनिवार की सुबह सुनीता (26)पत्नी राम जगत निषाद का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर में पाया गया। सुबह उठे परिजनों को महिला के मौत की जानकारी हुई। वहीं परिजन मृतक महिला को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी में जुटे हुए थे। कि इसी बीच मृतक महिला के मायके से पहुंचे लोग ने अपनी पुत्री की फांसी लगाकर मौत की जानकारी पुलिस को दे दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला का विवाह 2018 में राम जगत निषाद पुत्र दुखीराम के साथ हुआ था। जिससे उसके लगभग 4 वर्ष उम्र की एक पुत्री चांदनी और लगभग 2 वर्ष उम्र का एक लड़का श्रवण है। महिला जीवित्पुत्रिका का व्रत रखकर  पूजा अर्चना करने के बाद घर पर गई। जिसके बाद यह घटना हो गई।महिला की मौत व दोनों बच्चों की मासूमियत को देख कर लोगों की आंखों भी नम हो गई। वही इस संदर्भ में थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह यादव ने बताया कि  शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रार्थना पत्र मिलने पर अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments