Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादुर्गापूजा व रामलीला की समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम बनायेगा...

दुर्गापूजा व रामलीला की समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम बनायेगा कंट्रोल रुम

अयोध्या। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने केन्द्रीय समिति के साथ बैठक के दौरान कहा कि नगर निगम केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों के साथ दुर्गा पूजा एवं रामलीला स्थलों का निरीक्षण करके सभी समस्याओं को समय रहते निस्तारित करेगा । दुर्गा पूजा तथा रामलीला से संबंधित समस्याओं के लिए एक अलग से कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा।

नगर आयुक्त विशाल सिंह ने कहा कि प्रत्येक पूजा स्थल के भंडारा वाले स्थान पर कूड़ादान उपलब्ध कराया जाएगा। नगर निगम इस पर्व को भव्य बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। इससे पूर्व केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने नगर निगम के समक्ष दुर्गा पूजा एवं रामलीला से संबंधित समस्याओं को रखते हुए कहा की शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की वजह से दुर्गा पूजा एवं रामलीला के आयोजन में बहुत सारी समस्याएं हैं जिनका निदान किया जाना अत्यंत ही आवश्यक है। उन्होने मांग किया कि क्षतिग्रस्त सड़कों को समय रहते ठीक किया जाए, खराब लाइटों को भी तुरंत सही किए जाने की आवश्यकता है। जहां पर पत्थर टूट गए हैं उन्हें भी अविलंब बदला जाना चाहिए। बैठक का संचालन केंद्रीय समिति के सहसंयोजक गगन जायसवाल ने किया। बैठक में केंद्रीय समिति के जोनल प्रमुख राजेश गौड़, अतुल सिंह, अखिलेश पाठक, चंदन गुप्ता, बजरंगी साहू पवन निषाद, अमित कनौजिया, रोहिताश चंद्र राजू तथा राजू जायसवाल ने अपने-अपने जोन से संबंधित समस्याओं से नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया। बैठक को केंद्रीय समिति के प्रेम नाथ राय, जे एन चतुर्वेदी, केशव बिगुलर, महिला शक्ति वाहिनी की रीना द्विवेदी, रामलीला समिति के सिद्धार्थ महान, पाटनदीन गुप्ता तथा अशोक गुप्ता ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से नगर मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार दूबे, सी ओ सिटी शैलेंद्र सिंह,उपसभापति जय नारायण सिंह रिंकू, पार्षद अनिल सिंह, सोमू यादव, किशन मौर्य, अभय श्रीवास्तव, राम भवन यादव, रामानुज दास, संतोष सिंह, बृजेश सिंह, सूर्या त्रिपाठी सहित तमाम पार्षदगण, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता, अपर नगर आयुक्त वागीश कुमार शुक्ला,सहायक नगर आयुक्त अंकिता शुक्ला,जोनल अधिकारी सुभाष चंद्र त्रिपाठी, जलकल अभियंता अनूप सिंह,सहायक अभियंता सिविल आर पी यादव के साथ केंद्रीय समिति के संरक्षक राजेंद्र सिंह, उग्रसेन मिश्र, महिला शक्ति वाहिनी की शकुंतला गौतम, कंचन दुबे, काजल पाठक के साथ केंद्रीय समिति के सुप्रीत कपूर, डॉक्टर शैलेंद्र विक्रम सिंह, सुनील मौर्य,अजय विश्वकर्मा,जनार्दन पांडे, संजय श्रीवास्तव, रंजीत शर्मा, अश्वनी प्रताप सिंह मौजूद रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments