Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रादेशिक उपाध्यक्ष बने अनूप मल्होत्रा

यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रादेशिक उपाध्यक्ष बने अनूप मल्होत्रा

अयोध्या 26 सितंबर। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई। प्रादेशिक बैठक में चुनाव के दौरान साकेत इकाई चेयरमैन अनूप मल्होत्रा को निर्विरोध प्रादेशिक उपाध्यक्ष चयनित किया गया। कानपुर के जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई ।
इकाई मीडिया प्रभारी शुभम रघुवंशी ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की हॉस्टल डेवलेपमेंट कमेटी में अनुराग वैश्य, कल्चरल प्रमोशन कमेटी में प्रो मंजूषा मिश्रा एवं ट्रैवेल ब्यूरो कमेटी में अनूप मल्होत्रा को मनोनीत किया गया है। जबकि प्रादेशिक समन्वय सदस्य के रूप में प्रशांत केसरवानी का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी का भी चुनाव हुआ। प्रादेशिक कार्यकारिणी की बैठक में साकेत इकाई अध्यक्ष अनुज वैश्य भज्जा और इकाई सचिव विवेकानंद पांडेय भी शामिल रहे। प्रादेशिक टीम में चयनित होने पर मंजुला झुनझुनवाला, डॉ परेश पांडेय ,आजाद सिंह, शीतला पाण्डेय, भारती पाठक, आशीष महेंद्रा, गोविल जायसवाल ,अनुरोध श्रीवास्तव,विवेक जैन, प्रकाश मंध्यान, नवनीत रस्तोगी,गिरीश चंद्र वैश्य,उत्तम बंसल, दीपक रस्तोगी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments