Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासरयू तट पर दिखा मगरमच्छ, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सरयू तट पर दिखा मगरमच्छ, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अयोध्या। सरयू तट पर स्थानीय लोगो को मगरमच्छ दिखा है। जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। इसको लेकर नदी में स्नान करने वालों में दहशत का माहौल देखा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मगरमच्छ को रविवार की दोपहर को देखा गया। जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक व्यक्ति मगरमच्छ को डंडे से भगाता नजर आ रहा है। वहीं दो महिलाएं इसको लेकर बात कर रही है। यह लोग इसके स्वतः से भाग जाने की बात कह रहे है। वीडियो में सरयू तट पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है परन्तु स्थानीय लोगो का कहना है कि यह लक्ष्मण घाट से प्रहलाद घाट के बीच स्थित है। सूचना पर जलपुलिस मौके पर पहुंची परन्तु उन्हें मगरमच्छ नहीं मिला।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments