Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहिला सहायता प्रकोष्ठ द्वारा तीन वैवाहिक जोड़ो के बीच सुलह समझौता करवाकर...

महिला सहायता प्रकोष्ठ द्वारा तीन वैवाहिक जोड़ो के बीच सुलह समझौता करवाकर कराई गई विदाई


अंबेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ उ0नि0 शिवांगी त्रिपाठी के प्रयास से मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत तीन वैवाहिक जोड़े के पारस्परिक विवाद को सुलझा कर राज़ी खुशी विदाई कराई गई। रविवार को पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय पर्यवेक्षण में व परिवार परामर्श काउंसलिंग कमेटी के सदस्यगण डॉ0ओम प्रकाश त्रिपाठी, विपिन कुमार सिंह,श्रीमती पुष्पा पाल , मोनी श्री , श्रीमती संध्या सिंह द्वारा मिशन_शक्ति_अभियान  के तहत पारिवारिक विवाद मे कराये जा रहे सुलह समझौते के क्रम में रविवार को प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ शिवांगी त्रिपाठी व महिला कांस्टेबल अनीता, सोनी गौतम , महिला कांस्टेबल पूनम शर्मा  के प्रयास से तीन वैवाहिक जोड़े के बीच चल रहे पारस्परिक विवाद से संबंधित समस्याओं को सुना गया तथा उनकी समस्याओं को सुलझाते हुए पति-पत्नी को एक साथ रहने के लिए समझाया गया। पति पत्नी आपस में एक साथ रहने के लिए राज़ी हो गए एवं समस्त दंपत्तियों द्वारा पुलिस को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments