Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबूथ कमेटियों को लांए एक्टिव मोड पर - कमलेश मिश्र

बूथ कमेटियों को लांए एक्टिव मोड पर – कमलेश मिश्र


भाजपा की बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित


अयोध्या। चुनाव प्रबंधन का सबसे मुख्य आधार बूथ होता है। बूथ जीतने से ही किसी भी चुनाव को जीतने का रास्ता बनता है। इसलिए बूथ सशक्तिकरण आवश्यक है। जिन बूथों पर विगत चुनाव में पार्टी की अच्छी स्थिति नही रही है। उन बूथों पर सर्वाधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। उक्त बातें भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कही। वे पार्टी कार्यालय सहादतगंज में आयोजित बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यशाला में महानगर तथा जिले के कार्यकर्ता मौजूद थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मल्यापर्ण कर तथा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम कर शुभारम्भ किया गया। भाजपा द्वारा 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है।



उन्होनें आगे कहा कि मण्डल तथा शक्ति केन्द्रों में आयोजित बैठकों में पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम पर चर्चा हो उनकी समीक्षा की जाए। सभी प्रवासी अपने- अपने प्रवास स्थल पर जा कर बूथों की समीक्षा करें। बूथ कमेटियों को एक्टिव मोड पर लांए । बूथों पर सामाजिक समीकरण का विशेष ध्यान रखें।

सेवा पखवाडा अर्न्तगत चलाए जा रहे आयुष्मान भव अभियान एक व्यापक राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य सेवा पहल है जिसका उद्देश्य देश के हर गांव और कस्बे तक स्वास्थ्य सेवाओं की संतृप्ति कवरेज प्रदान करना है। सभी कार्यकर्ता आयुष्मान भवः कार्यक्रम में पूरी निष्ठा से कार्य करें।

क्षेत्रीय मंत्री व मन की बात के प्रभारी संजय गुप्ता ने कहा सभी पदाधिकारी यह सुनिश्चित करने की आगामी 24 सितम्बर को मन की बात कार्यक्रम को सभी बूथों पर सुना जाए।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि वोटर चेतना अभियान के तहत जिन अनूसूचित बस्तियों में लोगों की संख्या 200 से अधिक है वहां सम्पर्क करें। वहां समाजिक क्षेत्र, शासकीय सेवा में कार्यरत में कार्य करने वाले व्यक्ति का सम्मान करें। तथा बस्ती के किसी परिवार में भोजन करें।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा मंडल के प्रत्येक शक्ति केंद्र पर पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम संपन्न हों पदाधिकारी इसमें जुट जाएं। जिनको जो जिम्मेदारी दी गई है वह पार्टी के सच्ची निष्ठा और लगन के साथ पार्टी का काम करें और बूथ सशक्तिकरण अभियान में जुट जाएं।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ मजबूत करने के लिए जुट जाएं जो कार्यकर्ता किन्ही कारणों से कार्य नही कर पा रहे है उनसे चर्चा की जाए। आवश्यकता होने पर अन्य लोगों को जिम्मेदारी दी जाए।

इससे पूर्व पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्रीय पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। कार्यशाला में सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, कमला शंकर पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह, अवधेश पाण्डेय बादल, शैलेन्द्र कोरी, राघवेन्द्र पाण्डेय, परमानंद मिश्र, राम कुमार सिंह, प्रतीक श्रीवास्तव, तिलकराम मौर्या, मनोज वर्मा, अशोक कसौंधन, अरविंद सिंह, अनीता सिंह, दिव्य प्रकाश तिवारी, गोसाईगंज नगर पंचायत अध्यक्ष विजय लक्ष्मी जायसवाल, ब्लाक प्रमुख दिनेश वर्मा, अभिषेक सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, इंद्रभान सिंह, चंद्रभान सिंह, रवि सोनकर, बाल कृष्ण वैश्य, आलोक द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments