Friday, March 6, 2026
HomeNewsप्रेमी ने प्रेमिका के बाबा की चाकू से वार कर की हत्या,...

प्रेमी ने प्रेमिका के बाबा की चाकू से वार कर की हत्या, प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट 


◆ डबल मर्डर से हड़कंप


अम्बेडकरनगर। छात्रा की मौत का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि डबल मर्डर से जिले में हड़कंप मच गया। प्रेमी ने प्रेमिका के बाबा की हत्या कर दी वही परिजनों प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

जिले में लगातार गिरती कानून व्यवस्था की चर्चाएं जिले में चहुं ओर होने लगीं हैं। घटना हंसवर थाना क्षेत्र के नोनहवा झाझवा गांव मंगलवार की रात की है। चर्चा है कि प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर में गया हुआ था। परिजनों के जागने के बाद प्रेमिका के बाबा समेत परिवार के अन्य लोगों के ऊपर प्रेमी ने चाकूसे वार कर दिया , जिससे प्रेमिका के बाबा जहीर पुत्र गुलाम हुसैन की दर्दनाक मौत हो गई वही हेलाल पुत्र जहीर 45 वर्ष, तहजीब पत्नी हेलाल 40 वा इनकी पुत्री आयशा 18 वर्ष घायल हो गई। परिजनों ने प्रेमी हाशिम पुत्र अब्दुलहक 20 वर्ष को भी मौत के घाट उतार दिया। घायलों का इलाज जिलाचिकित्सालय मे चल रहा है। लगभग पांच दिन पूर्व इसी थाना क्षेत्र में छात्रा का दुप्पटा खींचने का मामला सामने आया था, जिसमें मनचलों ने स्कूल से लौट रहीं छात्रा का दुपट्टा खींच लिया था, छात्रा के सड़क पर गिरते ही पीछे से आए बाइक सवार ने रौद दिया था, जिससे छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments