Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचोरों ने एक घर को बनाया निशाना, ज्वेलरी व नगदी लेकर हुए...

चोरों ने एक घर को बनाया निशाना, ज्वेलरी व नगदी लेकर हुए फरार


◆ फयरिंग कर भागने का आरोप


कुमारगंज, अयोध्या। थानाक्षेत्र कुमारगंज के पिठला गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। गृह स्वामी जागने व आहट होने पर चोर फायर करते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।

      गृह स्वामी ओम प्रकाश सिंह पुत्र स्व शिवनाथ सिंह ने बताया की रविवार की रात और उसके परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। रात करीब 2ः30 बजे नींद खुलने पर बाहर जाने के लिए दालान का दरवाजा खोलना चाहा जब दरवाजा नही खुला। उसके बाद प्रकाश को शंका हुई उसके बाद घर के बाहर का दरवाजा खोल कर बाहर सो रहे परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया। पड़ोसी की छत से जीने के रास्ते घर के अंदर जाकर दालान का दरवाजा खोलने के बाद घर के अंदर देखा तीन कमरो के दरवाजे खुले थे। जिनके अंदर रखी अलमारी, बक्से सभी के ताले खुले और सामान-अस्त व्यस्त पड़े थे। घर के लोग कमरो को देख ही रहे थे कि एक कमरे से अचानक दो चोर निकले और फायर करते हुए जीने के रास्ते से भागने लग। घर के लोग चोरो को पकड़ने के लिए दौड़ाया लेकिन चोर भागने में कामयाब हो गए। पीड़ित द्वारा बताया गया कि करीब डेढ़ लाख के आभूषण व 35 हजार रुपये नगद चोर उठा ले गए ।

      घटना की सूचना थानाध्यक्ष कुमारगंज संजीव कुमार सिंह, उप निरीक्षक सन्तोष मौर्य अपने दल-बल के साथ गांव पहुचे और पीड़ित परिवार से जरूरी जानकारी ली। मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ कर थाना ले आई है और पूछताछ की जा रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments