Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारामपथ तथा भक्तिपथ के प्रभावित दुकानदारों को दुकान आवंटन 25 सितम्बर को

रामपथ तथा भक्तिपथ के प्रभावित दुकानदारों को दुकान आवंटन 25 सितम्बर को


अयोध्या। सचिव अयोध्या विकास प्राधिकरण, ने बताया कि अयोध्या में रामपथ तथा भक्ति पथ मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित ऐसे दुकानदार जिनके पास जीवन-यापन हेतु कोई अन्य संसाधन नहीं है। तथा पूर्ण रूप से विस्थापित हैं। जिन्हें टेढ़ी बाजार पूर्वी एवं पश्चिमी में दुकान आवंटन हेतु पत्र प्राप्त हुए है। तथा उन्हें दुकान आवंटित नहीं हुई। उन्हें विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित अमानीगंज में व्यावसायिक/पार्किंग एवं टेढी बाजार पूर्वी एवं पश्चिमी काम्पलेक्स में पूर्व में दुकानों के आवंटन के पश्चात् शेष बची हुई दुकानों का आवंटन दिनांक 25 सितम्बर 11 बजे आयुक्त अयोध्या मण्डल अयोध्या सभागार कक्ष में लाटरी के माध्यम से किया जाना प्रस्तावित है। उपरोक्तानुसार सभी पूर्ण रूप से विस्थापित, आवंटन प्रति एवं आधार काड र्व अभिलेखों के साथ आयुक्त सभागार कक्ष में आवंटन हेतु सम्पादित की जाने वाली लाटरी में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments