Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ की मौत


सोहावल, अयोध्या। सोहावल रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मीरपुर कांटा के एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने लाश को  कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात मीरपुर कांटा के मीरपुर गांव निवासी बुद्धू पुत्र निरहू उम्र लगभग 48 वर्ष का शव घर के बगल पेड़ में लटकता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना रौनाही पुलिस को दी। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार  मृतक नशे का आदी बताया जा रहा है। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा 3 बच्चे हैं तथा परिवार की आर्थिक स्थित खराब है। इस बारे में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक रौनाही ने बताया कि मृतक के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments