Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा कार्यालय पर मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

सपा कार्यालय पर मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

अयोध्या । भगवान विश्वकर्मा की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाब बाड़ी पर मनाई गई । सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने भगवान विश्वकर्मा की चित्र पर माल्यार्पण किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा भगवान विश्वकर्मा शिल्पकार के आविष्कारक और सर्वश्रेष्ठ ज्ञाता माने जाते हैं । उन्होनें विश्व के प्राचीनतम तकनीकी ग्रंथों की रचना की थी। इन ग्रंथों ने न केवल भवन वस्तु, विद्या, रथ, आदि के वाहनों का निर्माण बल्कि विभिन्न रत्नों के प्रभाव व उपयोग आदि का भी निर्माण किया। देवताओं के विमान का भी रचना किया था ।

 पूर्व विधायक जयशंकर पांडे ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर कहा कि इस विशेष अवसर पर दुकानों कारखानों उद्योगो में विशेष रूप से मनाया जाता है । जयंती पर कारखाने और औद्योगिक क्षेत्रो के श्रमिक अपने औजारों की पूजा करते हैं । महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने जो निर्माण किया है । पौराणिक काल के इंजीनियर माने जाते है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महासचिव बख्तियार खान, सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव, छोटेलाल यादव, अंसार अहमद बबन,चौधरी बलराम यादव, श्री चन्द यादव,सरोज यादव, अपर्णा जैसवाल,जेपी यादव,जगन्नाथ यादव, मुकेश यादव, मायाराम यादव,राकेश कुमार चौरसिया, मोहम्मद असलम, विशाल यादव, स्वामीनाथ वर्मा, डॉ. घनश्याम यादव,वीरेंद्र गौतम, चंदन सिंह यादव, गौरव पांडे, रोहित यादव भल्लू, प्रीतम विश्वकर्मा,  दाता दीन यादव, गोविंद विश्वकर्मा,राम शंकर विश्वकर्मा,अखिलेश चतुर्वेदी, सुरेंद्र यादव, सूर्यभान यादव,कृष्ण गोपाल यादव आदि लोग मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments