Saturday, July 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहत्या के नामजद आरोपी गिरफ्तार

हत्या के नामजद आरोपी गिरफ्तार

जलालपुर अम्बेडकरनगर। बीते दिवस भदोई गांव  मे हुई हत्या के मामले में तीन नामजद आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर मालीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। बताते चले की विगत सप्ताह भर पूर्व मालीपुर थाना क्षेत्र के भदोही गांव में हुए विवाद में किशोर विनोद यादव  की पड़ोसियों ने पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया था जिसमें परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का खोजबीन कर रहे थे । रविवार को थाना अध्यक्ष प्रेमचंद अपने हमराही कांस्टेबल सुनील कुमार यादव महिला कांस्टेबल भारती  द्वारा क्षेत्र भ्रमण पर थे तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की वांछित आरोपी रुदौली माफी तिराहे से पर मौजूद हैं पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए इन सभी अभियुक्त को घेर कर पकड़ लिया जिनकी पहचान अजय यादव , महेंद्र यादव तथा  श्यामा देवी निवासी ग्राम भदोही थाना मालीपुर के रूप में हुई पुलिस ने इन सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments