Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम


अयोध्या। भाजपा महानगर तथा जिले के सभी शक्तिकेन्द्रों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। शक्ति केन्द्रों पर स्थित धार्मिक स्थलों पर अपनी पूजा पद्धति से स्थानीय लोगो ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम आयोजित किये। सिविल लाईन स्थित पार्टी कार्यालय पर पीएम विश्वकर्मा योजना को लांच करते समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन को वचुअर्ल रुप से सुना गया। इस दौरान स्वनिधि योजना के लाभार्थी रेहड़ी दुकानदार, नाई, राजमिस्त्री को सम्मानित किया गया।



भाजपा कार्यकर्ताओं ने हनुमानगढी पर सामूहिक रुप से हनुमान चालीसा का पाठ मुख्य अतिथि एमएलसी अवनीश पटेल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह की मौजूदगी में किया। इसके बाद रामजन्मभूमि व छोटी देवकाली पर दर्शन पूजन किया गया। युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में मणि पर्वत पर फल, मिष्ठान का वितरण हुआ। पार्षद प्रदीप गुप्ता व महामंत्री शैलेन्द्र कोरी के नेतृत्व में कुष्ठ रोगियों को सामग्री वितरण की गई। पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। आज भारत पूरी दुनिया के लिए पथ प्रदर्शक बना हुआ है। वर्तमान में दुनिया के बड़े बड़े अर्थशास्त्री, विश्लेषक, विचारक कह रहे है 21वी सदी भारत की है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए हम सबका विश्वास करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे है। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने विकास को लेकर कई कीर्तिमान स्थापित किये है। अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिला है।

            महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा राजनीति नहीं बल्कि सेवा को अपने कार्यशैली में समाहित करते हुए समाज में कार्य करती है। इसी सेवा भाव को लेकर पार्टी प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मना रहा है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में युवाओं को नये अवसर मिले है। किसानों की आय में वृद्धि हुई है। गरीबों के जीवन में सुधार हुआ है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, दिव्य प्रकाश तिवारी, चंद्रभान सिंह, इंद्र भान सिंह समेत भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।


प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर अयोध्या से गुजरात के लिए एक बस रवाना



भाजपाई व स्थानीय लोगों का एक दल गुजरात के लिए रवाना हुआ है। सांसद लल्लू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया । भाजपा नेता रामचंद्र वर्मा के नेतृत्व में 60 लोगों का एक जत्था गुजरात के लिए रवाना हुआ है। नर्मदा नदी के किनारे बने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अवलोकन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments