Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकमलेश श्रीवास्तव बने भाजपा महानगर के अध्यक्ष, संजीव सिंह बने रहेंगे जिलाध्यक्ष

कमलेश श्रीवास्तव बने भाजपा महानगर के अध्यक्ष, संजीव सिंह बने रहेंगे जिलाध्यक्ष


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठनिक रूप से गठित महानगर जिले का अध्यक्ष पुनः कमलेश श्रीवास्तव को बनाया गया है। वहीं अयोध्या जिला ग्रामीण के अध्यक्ष पद पर संजीव सिंह के नाम पर पार्टी ने पुनः भरोसा जताया है। इससे पूर्व कमलेश महानगर जिला के प्रथम अध्यक्ष के रूप में दायित्व सम्भाल चुके है। वर्तमान में वे भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री हैं। वहीं संजीव सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख व पूर्व में जनपद फैजाबाद के भाजपा जिला महामंत्री रह चुके हैं।


महीनों से अध्यक्ष बदले जाने की थी सुगबुगाहट


लोक सभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश भाजपा में जिलाध्यक्षों के नामों में बदलाव की सुगबुगाहट पिछले दो महीने से चल रही थी। नगर निकाय चुनाव के बाद लगातार इसकी बातें भाजपा नेताओं के द्वारा कही जाती रही है।


क्या नगर निगम चुनाव में टिकट की दावेदारी बनी महानगर में बदलाब की वजह


भाजपा महानगर में बदलाव को पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र की नगर निगम चुनाव में टिकट की दावेदारी से जोड कर देखा जा रहा है। महिला सीट होनें पर अपनी पत्नी तथा बाद में स्वंय महापौर की दावेदारी की। इस कारण वे निकाय चुनाव लडवाने की मुख्य भूमिका से दूर रहे। साथ ही कार्यकताओं तथा जनप्रतिनिधियों से सामंजस्य की कमी होना भी प्रदेश नेतृत्व का उन पर विश्वास की कमी होना भाजपा नेताओं द्वारा कहा जा रहा है।


आने वाले समय में मुख्य होगी महानगर अध्यक्ष की भूमिका


राम मंदिर का शिलान्यास आगामी लोकसभा चुनाव में अयोध्या महानगर की भूमिका मुख्य रहेगी। अयोध्या विधान सभा हमेशा से ही भाजपा का गढ़ रही है। अयोध्या विधान सभा से सर्वाधिक बढ़त लोकसभा चुनाव में मिलने के कयास लगाए जाते रहे है। आने वाले लोक सभा चुनाव में कार्यकर्ताओं से सामंजस्य स्थापित कराना व राम मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम में आने वाले वीआईपी व्यक्तियों के लिए सांगठनिक स्तर संवाद में महानगर अध्यक्ष की अहम भूमिका होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments