Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागोसाईगंज में अयोजित हुई सांसद सांस्कृतिक मेधा प्रतियोगिता आयोजन समिति की बैठक

गोसाईगंज में अयोजित हुई सांसद सांस्कृतिक मेधा प्रतियोगिता आयोजन समिति की बैठक


अयोध्या। गोसाईगंज विधान सभा की सांसद सांस्कृतिक मेधा प्रतियोगिता के आयोजन समिति पारागरीब शाह तारून में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता का आयोजन 26 सितम्बर से 13 अक्टूबर के बीच किया जायेगा। आयोजन में पेटिंग, बाल संसद का गठन, निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता, सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

           सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाईस्कूल के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। हर छात्र. के भीतर किसी न किसी क्षेत्र में प्रतिभा होती है। उस प्रतिभा में निखार लाने की आवश्यकता है। प्रतिभावान विद्यार्थियों को इस आयोजन के माध्यम से बेहतर मंच प्रदान किया जायेगा। स्कूलों से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन प्रतियोगिता के लिए करना है। आयोजन समिति के सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण सार्मथ्य से पालन करें।

          इस अवसर पर अयोजन समिति के अध्यक्ष उमाशंकर दुबे, उपाध्यक्ष अनिल सिंह विष्णुदेव वर्मा, आयोजन सचिव जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव, राम कलप निषाद, सुखलाल शर्मा, हनुमान गुप्ता, कुंवर बहादुर सिंह, चुन्नी लाल शर्मा, रमाशंकर वर्मा, श्याम नारायण तिवारी, अयोध्या तिवारी, रामसुरेमन मिश्र, जंगबहादुर तिवारी, हीरा सिंह मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments