Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामंडल कारागार पीछे बदमाशों की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

मंडल कारागार पीछे बदमाशों की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

अयोध्या। मंडल कारागार के पीछे पुलिस की तीन बदमाशों से मुठभेड़ हो गयी। बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी करके तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से देशी तमंचा व 31 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस पर हमला करने वाले तीनों बदमाशों के खिलाफ धारा 307, आयुध अधिनियम व एनडीपीएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
प्रभारी कोतवाल के द्वारा गठित टीम ने चेकिंग लगा रखी थी। मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस जिला कारागार के पीछे सूनसान इलाकें में पहुंची तो तीन व्यक्ति आते दिखाई दिये। पुलिस को देखकर उनमें से एक व्यक्ति ने फायर कर दिया। जिसमें पुलिस ने घेराबंदी करके मौके से रजत यादव पुत्र बाबूराम यादव निवासी जनौरा, बिंदु कुमार अग्रवाल पुत्र स्व0 राम सुंदर अग्रवाल निवासी दाल मंडी फतेहगंज व विनोद कुमार पुत्र राजकुमार निवासी शिवनगर पहाड़गंज कालोनी को गिरफ्तार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments