Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क दुघर्टना में मां बेटे समेत तीन घायल

सड़क दुघर्टना में मां बेटे समेत तीन घायल

बसखारी अम्बेडकर नगर। थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार मां बेटे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना बुधवार को बसखारी थाना क्षेत्र में स्थित हिंदुस्तान पेट्रोल पंप एवं मसड़ा के करीब की बताई जा रही है। जहां जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के फत्तेपुर ढोल बजवां निवासी सूरज (21)पुत्र लालजी अपनी मां शीतला देवी के साथ मोटरसाइकिल से अकबरपुर की तरफ जा रहे थे। अकबरपुर बसखारी रोड पर स्थित पेट्रोल टंकी के निकट पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में दोनों मोटरसाइकिल समेत आ कर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य करते हुए दोनों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। दूसरी तरफ मसड़ा में हुए एक दुसरी दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक युवक व ई रिक्शा के आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार शुभम निवासी इटौरी थाना जहांगीरगंज गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया तथा ट्रैक्टर व उसके चालक को हिरासत में ले लिया। घायलो की स्थिति नाजुक होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह यादव ने बताया कि ट्रैक्टर को अभिरक्षा में लिया गया है। प्रार्थना पत्र मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments