Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमजदूर ने लगाया भाजपा सेक्टर संयोजक पर मजदूरी न देने का आरोप

मजदूर ने लगाया भाजपा सेक्टर संयोजक पर मजदूरी न देने का आरोप

आलापुर अंबेडकर नगर। राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत कटया जनेश्वरी निवासी मजदूर ने मजदूरी न देने का आरोप लगाते हुए थाना में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। मजदूर ने आरोप लगाया कि दतारे निवासी अभिनय सिंह के यहां मकान बनाने का लगभग चार महीने तक काम किया। जब काम पूरा हो गया तो अभिनय सिंह ने मजदूरी देने में हीला हवाली करने लगे।  मजदूरी मांगने हीला हवाली करते रहे । पुन मजदूरी मांगने पर अभिनय सिंह ने जाति सूचक गालियां देते हुए मारने पीटने के लिए दौड़ा लिए, धमकी दिए की यदि दोबारा पैसा मांगा तो जान से मार देंगे। पीड़ित ने थाना अध्यक्ष से उचित कार्रवाई करने की मांग किया। आरोपों की जद में आए अभिनय सिंह भाजपा के राजेसुल्तानपुर मंडल के सेक्टर संयोजक हैं। अभिनय सिंह से भी बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो सका।

इस विषय में राजेसुल्तानपुर थाना अध्यक्ष बेचू सिंह यादव से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments