Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का हुआ आयोजन


अंबेडकर नगर। भाजपा की मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम विधान सभा क्षेत्र अकबरपुर के बेवाना मण्डल की ग्राम सभा रसूलपुर दियारा में ग्राम प्रधान महेंद्र कुमार के संयोजन एवम मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

       भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने देश के आजादी की 75 वीं वर्ष में अमृत महोत्सव के अन्तर्गत शहीदों की सम्मान में आयोजित मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी वीर सैनिकों की शहादत के कारण ही मिल सकी है।कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा कार्यकर्ता द्वारा प्रत्येक घर से मिट्टी और अक्षत का मटके में संग्रह और 75 वृक्षों की अमृत वाटिका स्थापित कर शहीदों की बलिदान का सम्मान किया जा रहा है।भाजपा प्रत्येक गांव में कार्यक्रम आयोजित कर रही है।कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने भारत पर राज करने वाले विदेशी आक्रांताओं खदेड़ कर हमारे देश को आजादी दिलाया था।वीर सैनिकों की शौर्य और हिम्मत हमें देश के प्रति समर्पण और बलिदान को याद दिलाता है।जिससे हमें प्रेरणा लेना चाहिए।देश अपने वीर सैनिकों का हमेशा ऋणी रहेगा। जिन्होंने हमें सम्मान से जीने का हक दिया है।उन्होंने उपस्थित लोगों को पंच प्रण की शपथ भी दिलाया।

        कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री विनय पाण्डेय,मण्डल अध्यक्ष रवि सिंह चौहान,डाक्टर संतोष सिंह, ग्राम प्रधान महेंद्र कुमार,अमित यादव सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments