Thursday, April 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याघर में घुसे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा, रस्सी से बांध की...

घर में घुसे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा, रस्सी से बांध की पिटाई

जलालपुर अम्बेडकरनगर। चोरी की नीयत से घर में घुसे युवक की  ग्रामीणों ने रस्सी में बांध कर जम कर पिटाई किया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ा कर थाने ले आयी । मामले में मकान मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग किया है। प्रकरण मालीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जगतूपुर बिल्टई का है, जहां शनिवार की मध्य रात एक युवक गांव निवासी शिवदास के घर मे घुस गया और घर मे रखे बाक्स को तोड़ने का प्रयास कर रहा था इसी बीच घर के सदस्य जग गये और शोर मचाने लगे शोर सुन चोर भागने लगा हल्ला गुहार सुन कर ग्रामीणों ने एक घर मे जा कर छुपे चोर को पकड़ लिया और जमकर पिटाई करते हुए उसे रस्सी से बांध दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रस्सी से बंधे चोर को आजाद कराया और थाने ले आयी। चोर के पास से एक अपाची मोटरसाइकिल नंबर यूपी 45ए एन 7232 भी बरामद हुई जो वह गांव में खड़ा कर घर में घुसा था। पुलिस गिरफ्त में आये युवक की पहचान अमरजीत पुत्र राजमन निवासी महमदपुर थाना सम्मनपुर के रूप में हुई,जिस के विरुद्ध शिवदास ने पुलिस को तहरीर दिया है। थानाध्यक्ष मालीपुर प्रेमचंद ने बताया कि तहरीर मिली है उचित कार्रवाई की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments