Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगांजे के साथ एक गिरफ्तार

गांजे के साथ एक गिरफ्तार

जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध गाजे के साथ हिरासत में लेते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया है। मालीपुर थाने के उपनिरीक्षक ब्रह्मानंद सिंह हेड कांस्टेबल हरिश्चंद्र चौधरी व तन्मय तिवारी  पेंडिंग विवेचना के लिए क्षेत्र में गए हुए थे तभी मुखबिर ने सूचना दिया कि नेमपुर घाट पर एक युवक अवैध रूप से गांजा लेकर घूम रहा है पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए उसे घेरकर पकड़ लिया जिसके पास तलाशी के दौरान 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ । पूछताछ में युवक ने अपना नाम शशि प्रकाश पुत्र स्वर्गीय अशोक कुमार ग्राम करेथा गोसलपुर थाना दोस्तपुर जिला सुल्तानपुर बताया । पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments