Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशौच के लिए गए युवक की तालाब में डूबने से मौत

शौच के लिए गए युवक की तालाब में डूबने से मौत


बसखारी अम्बेडकर नगर। बसखारी थाना क्षेत्र के रामडीह सराय के शुकुल बाजार में शनिवार को शौच के लिए गया युवक पानी छुते समय  तालाब में डूब गया। सूचना पाकर  पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में डूबे युवक को निकालकर बसखारी के एक निजी हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची बसखारी पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर हल्का लेखपाल व कानूनगो ने पहुंचकर आवश्यक जांच पड़ताल की है। बसखारी थाना क्षेत्र के शुकुल बाजार निवासी राजेश (33) पुत्र फिरतूराम शनिवार को शुकुल बाजार स्कूल के पीछे स्थित तालाब के पास शौच करने गया था। कुछ देर तक वापस नहीं लौटा तो स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचे तो वह तालाब में उतराता हुआ पाया गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में जीवित होने की आशंका में राजेश को निकालकर बसखारी के एक निजी हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया। उप निरीक्षक विनय सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह यादव ने बताया कि डूबने से मौत की आशंका व्यक्त की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments