Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजलभराव से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने चलाया व्यापक अभियान...

जलभराव से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने चलाया व्यापक अभियान : महापौर

अयोध्या। नगर निगम के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने अपने कार्यकाल की शुरुवात 100 दिन की कार्ययोजना बनाकर की थी। कार्ययोजना में जलभराव से शहर को निजात दिलाना प्राथमिकताओं में था। नगर निगम ने इसको लेकर व्यापक प्लान बनाते हुए कार्य प्रारम्भ किया। वर्तमान में स्वच्छता को लेकर कंट्रोल रुप की स्थापना की है। जीपीएस के आधार पर वाहनों की ट्रैकिंग की व्यवस्था इसमें शामिल है।


AYodhya Samachar


महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि नगर निगम के कई क्षेत्रों जलभराव की समस्याएं सामने आयी थी। जलभराव की समस्या से जनता को निजात दिलाने के लिए एक बेहतर प्लान पर कार्य प्रारम्भ किया गया। बरसात में इस समस्या को दूर करना चुनौती पूर्ण था। जलभराव वाले क्षेत्रों को चिन्हित किया गया। यहां बेहतर जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 27 नाले पंजीकृत किये गये। कर निर्धारण भी जनता की बड़ी समस्याओं में एक था। जिसको लेकर सभी वार्डो में कैम्प लगाये गये। ज्यादातर कैम्पों में उपस्थित रहने का प्रयास किया गया। शहर में कूड़ा उठाने की व्यवस्था को आधुनिक किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments