Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहिला सहायता प्रकोष्ठ ने शक्ति दीदी अभियान के तहत सात वैवाहिक जोड़े...

महिला सहायता प्रकोष्ठ ने शक्ति दीदी अभियान के तहत सात वैवाहिक जोड़े की कराई विदाई

अम्बेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ 1090 उप निरीक्षक शिवांगी त्रिपाठी के अथक प्रयास से मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत 10 दिवसीय शक्ति दीदी अभियान के तहत सात वैवाहिक जोड़े के पारस्परिक विवाद को सुलझा कर राज़ी खुशी विदाई कराई गई। पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय व क्षेत्राधिकारी भीटी/कार्यालय शुभम कुमार के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत चलाये जा रहे 10 दिवसीय शक्ति दीदी अभियान के तहत पारिवारिक विवाद मे कराए जा रहे सुलह समझौते के क्रम में प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ शिवांगी त्रिपाठी व टीम के अथक प्रयास से सात जोड़े के बीच चल रहे पारस्परिक विवाद से संबंधित समस्याओं को सुना गया तथा उनकी समस्याओं को सुलझाते हुए सभी परिवारों के पति-पत्नी को एक साथ रहने के लिए समझाया गया। पति पत्नी आपस में एक साथ रहने के लिए राज़ी हो गए एवं दंपत्तियों द्वारा पुलिस को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस द्वारा पारिवारिक जोड़ो को आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments