Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकेजरीवाल का आम आदमी से कोई वास्ता नहीं: आदेश गुप्ता

केजरीवाल का आम आदमी से कोई वास्ता नहीं: आदेश गुप्ता

अयोध्या। दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता सर्किट हाउस में अखिल भारतवर्षीय श्री अयोध्या जी वैश्य महासभा के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में हुए शराब घोटाले समेत अन्य घोटाले से दिल्ली वालो के सामने अरविंद केजरीवाल का चेहरा आ गया। केजरीवाल का आम आदमी से कोई वास्ता नहीं उनका सिर्फ ढकोसला है। क्योंकि उनका चेहरा अंदर से कुछ और और बाहर से कुछ और है।
वही 2024 के चुनाव को लेकर उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यों की तारीफ की. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी देश के लिए देश के हर वर्ग के लिए कर रहे काम , आजादी के बाद पहली ऐसी सरकार जिसने गरीबों को प्रत्यक्ष लाभ दिया। देश विदेश में भारत का नाम हुआ। बता दे कि आदेश गुप्ता वैश्य समाज के साथ मिलकर वैश्य समाज का विशाल मंदिर अयोध्या में बनवाने जा रहे है। कार्यक्रम में कैलाश कौशल ,सुनील कौशल, डॉ केएन कौशल, माधव प्रसाद कौशल, देशराज कौशल देवीचरण कौशल, अनूप गुप्ता, राजा कौशल, कमल कौशल,बुद्धिलाल कौशल, प्रेमचंद्र गोंडा, मुरारी लाल आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments