Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर दबंगों ने बस पर हमला कर किया छतिग्रस्त, बाल बाल बचे यात्री

 दबंगों ने बस पर हमला कर किया छतिग्रस्त, बाल बाल बचे यात्री

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। प्रयागराज से रामनगर तक जाने वाली संगम एक्सप्रेस बस पर लगभग एक दर्जन लोगों ने अचानक ईट पत्थर से हमलाकर बस को क्षतिग्रस्त कर दिया। लेकिन बस मे बैठे यात्री बाल बाल बच गये। मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के भस्मा गांव के निकट की है ।जानकारी के अनुसार प्रयागराज से चलकर जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के भस्मा गांव के निकट संगम एक्सप्रेस बस पहुंची थी कि अचानक लगभग एक दर्जन अज्ञात लोगों ने बस पर ईंट पत्थरों से हमला कर दिया हमला को देखकर यात्री सकते में आ गए और अपनी जान बचाने के चक्कर में इधर-उधर छिपने लगे। फिलहाल इस मामले में  किसी यात्री को चोट तो नहीं आई मगर बस का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। बस चालक द्वारा कोतवाली जलालपुर में ले जाकर खड़ी की गई जहां उतरकर यात्रियों ने राहत की सांस लिया बस चालक द्वारा हमलावरों के खिलाफ तहरीर देने की बात की गई। परंतु  कोतवाली प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments