Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमेडिकल कॉलेज में मरीज को परोसे गए सब्जी में छिपकली मिलने से...

मेडिकल कॉलेज में मरीज को परोसे गए सब्जी में छिपकली मिलने से हड़कंप


◆ कालेज प्रशासन ने बैठाई दो सदस्यीय जॉच टीम


अंबेडकर नगर। राजकीय मेडिकल कालेज सद्दरपुर में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ भर्ती मरीज के खाने छिपकली मिलने से हड़कम्म्प मच गया। मरीज के तीमारदार ने इसका वीडियो बनाकर शोसल मीडिया पर वायरल कर दिया। मेडिकल कालेज प्रशासन मामले में लीपापोती करता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि दो सदस्यीय जाँच कमेटी बैठा दी गयी है।
वार्ड नंबर 8 में भर्ती एक मरीज के खाने में बीती रात छिपकली मिलने से हड़कम्प मच गया। मरीज के साथ आये तीमारदार ने खाने की प्लेट में छिपकली के साथ वीडियो बनाकर शोसल मीडिया पर वायरल कर दिया गया,साथ ही इसकी शिकायत मेडिकल कालेज के प्राचार्य डाक्टर संदीप कौशिक से किया। प्राचार्य ने मामले में दो सदस्यीय जांच टीम का गठन करने की बात कर रहे है। हालांकि वे मेस संचालक का बचाव करते भी नजर आए। उनका कहना है कि छिपकली को देखकर लग रहा है कि वह खाना बनाते समय नही गिरी होगी,,बल्कि बाद में गिरी होगी,,क्योकि छिपकली को चोट नही है और न ही वह जली है न फ्राई हुई है। खाना बांटने वाले को हटा दिया गया है। बाकी जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्यवाही होगी। जाँच टीम का गठन डीएम के द्वारा पूछे जाने के बाद ही किया गया, उसके पहले तो सिर्फ एक चेतावनी पत्र जारी कर मामला रफा दफा करने का प्रयास किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments