Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारीडगंज स्थित एटीएम में सांप दिखने पर लोगो में भय व कौतूहल...

रीडगंज स्थित एटीएम में सांप दिखने पर लोगो में भय व कौतूहल का माहौल

अयोध्या। एटीएम में सांप दिखने पर लोगो के बीच भय व कौतूहल का माहौल बन गया। सांप एटीएम में इधर से उधर घूम कर बाहर निकलने का रास्ता देख रहा था। सांप देखते हुए एटीएम का संचालन बंद किया गया तथा वन विभाग को इसकी सूचना दी गयी। स्थानीय लोग एटीएम के बाहर खड़े होकर वनविभाग की टीम के आने का इंतजार करते दिखाई दिये।
कोतवाली नगर क्षेत्र के रीडगंज आंख के अस्पताल के पास स्थित एटीएम पर अचानक सांप निकल आया। सांप निकलने की सूचना पर लोगो में भय व कौतूहल का वातावरण बन गया। एटीएम का संचालन बंद करके इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी सांप को बाहर निकालने के लिए एटीएम के बाहर लोगो की भीड़ जमा हो गयी। आने वाले वाले लोगो से भीड़ जमा होने का कारण पूछते नजर आये। सांप को देखने की उत्सुकता भी लोगो में देखी गयी। वहीं सांप को देखने के बाद लोग उसकी प्रजाति, विषयुक्त अथवा विषहीन की चर्चाएं भी करने लगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments