Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरछात्र छात्राओं का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

छात्र छात्राओं का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

जलालपुर,अंबेडकरनगर। विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए विद्यालय में उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है । इसी कड़ी में आदर्श डीवीआरडीएस प्राथमिक एवं जूनियर हाई स्कूल गोपीगंज कजपुरा में अध्ययनरत छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मंगलवार को रसूलपुर बाकरगंज के चिकित्सक डॉ रविंद्र सिंह मगौर ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। दांत, आंख, कान समेत अन्य अंगों की जांच करके उन्हे जरूरत के हिसाब से दवा आदि का वितरण किया गया।इस दौरान मौजूद छात्र छात्राओं को बरसात में होने वाले संचारी रोगों के विषय में जानकारी दी गई। चिकित्सक ने साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने और साबुन से हाथ मुंह धोकर ही नाश्ता भोजन करने की सलाह दी।यहां कुल 60 बच्चो का परीक्षण किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक सुधाकर मिश्रा, अध्यापक अनुज पाठक ,मधु राजभर , आरती,रूमा ,पुनीता, नेहा मोदनवाल आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments