Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबेहद अमानवीय कृत्य: युवक ने सोते समय युवती पर फेंका तेजाब, लखनऊ...

बेहद अमानवीय कृत्य: युवक ने सोते समय युवती पर फेंका तेजाब, लखनऊ रिफर

  • आरोपी युवक गिरफ्तार, दो दिन में दाखिल होगे इस मामले में चार्जशीट


  •  फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से जल्द सजा दिलायी जायेगी सजा


अयोध्या। युवतियों पर तेजाब फेंकने की घटना पर लगाम लगाने हेतु कड़े कानून की मांग के बीच जनपद अयोध्या में एक और घटना सामने आयी। यहां शादी न होने से नाराज एक व्यक्ति ने घर में सो रही युवती के उपर तेजाब फेंक दिया। गम्भीरावस्था मंे युवती को जिला चिकित्सालय से लखनऊ रिफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी हालत बेहतर बताई जा रही है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में गिरफ्तार युवक का थाना पूराकलंदर इलाके का रहने वाला है। ऐसा सामने आ रहा है कि युवती के साथ उसकी शादी तय हुई थी। जो किसी कारणवश टूट गयी। युवती की उम्र 22 वर्ष तथा युवक की 33 वर्ष बताई जा रही है। विवाह टूटने के गुस्से के कारण राजकरण ने इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया। एसएसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि थाना हैदरगंज में एक युवती पर पूर्व परिचित के द्वारा कैमिकल फेंकने की घटना को अंजाम दिया गया। युवती को जिला चिकित्सालय में इलाज के बाद लखनऊ रिफर कर दिया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में दो दिन में चार्जशीट दाखिल की जायेगी। इसके बाद मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर जल्द से जल्द सजा दिलाई जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments