Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रधान पति समेत तीन के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

प्रधान पति समेत तीन के विरूद्ध मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। प्रधान पति समेत तीन के विरुद्ध जानलेवा हमले समेत गंभीर धाराओं में मालीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

प्रार्थी धीरेंद्र कुमार यादव पुत्र राम उजागिर यादव निवासी मालीपुर टुटहवा ने तहरीर देते हुए बताया कि विपक्षी गण चंद्रशेखर यादव उर्फ राम आसरे पाल व मीरा देवी जो कि प्रार्थी के ही पते के निवासी हैं। विपक्षी गण से पुरानी रंजिश चल रही थी, बीते 30 जून को सुबह मीरा देवी द्वारा थाना परिसर मालीपुर में प्रार्थी पर छाता से हमला किया गया और भद्दी भद्दी गालियां दी गई तथा शाम को मरवा देने की धमकी दी गई और पुनः 30 जून को ही शाम लगभग 7:30 बजे मालीपुर चौराहे से घर जाते समय रास्ते में घात लगाए विपक्षी गणों ने गाड़ी को हाथ देकर रुकवाया चंद्रशेखर यादव ने गेट खोल कर प्रार्थी की हत्या करने की नियत से अवैध असलहा से वार कर दिया।किसी तरीके से जान बचाकर अपनी चार पहिया वाहन से भागने का प्रयास किया तो इन लोगों ने गाड़ी पर ईट,गुम्मा से हमला कर दिया जिससे शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। विपक्षी गण द्वारा भद्दी भद्दी गाली देते हुए कहा गया कि तुम बार-बार शिकायत करते हो इसलिए तुमको जान से मार डालेंगे। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने 307, 323, 504 ,506, 427 में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments