Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा की सम्पर्क से समर्थन अभियान जोरों पर

भाजपा की सम्पर्क से समर्थन अभियान जोरों पर

अंबेडकर नगर । भाजपा की सम्पर्क से समर्थन और घर घर सम्पर्क अभियान जनपद में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरों पर चलाया जा रहा है।भाजपा कार्यकर्ता रूट प्लान तैयार कर सम्पर्क महा अभियान को गति प्रदान कर रहे हैं।

         भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा टांडा विधान सभा क्षेत्र में बृहद रूप से घरों पर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क कर सम्पर्क अभियान को पूरा करने का अभियान छेड़ दिया है।उन्होंने भाजपा के शक्ति केंद्र संयोजक,बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ टांडा विधान सभा क्षेत्र में सामाजिक रूप से असरदार 76  लोगों से पार्टी की योजनानुसार सम्पर्क कर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के सरकार की 9 वर्ष के उपलब्धियों से संबंधित पत्रक भेंट कर सरकार को समर्थन देने का अनुरोध किया।घर घर सम्पर्क अभियान में 15 सौ लोगों से सम्पर्क कर 1998 मिस्ड काल करवा चुके हैं।पूर्व विधान सभा प्रत्याशी कपिल देव वर्मा ने लोगों से सम्पर्क के दौरान कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार ने देश और समाज हित में अनगिनत ऐतिहासिक उपलब्धियों को हासिल किया है।कहा कि लोक सभा की 2024 में होने वाले चुनाव में प्रदेश के सभी लोक सभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे और विपक्षी पार्टियों का खाता भी नहीं खुलेगा।भारी जीत के साथ मोदी जी पुनः प्रधानमंत्री बनेंगे।

           पूर्व मंत्री/अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी धर्म राज निषाद ने विधान सभा क्षेत्र की कुर्की,अकबरपुर नगर,सैदापुर,बेवाना मण्डल की बूथों पर सघन घर घर सम्पर्क अभियान में 253 घरों और सम्पर्क से समर्थन अभियान में 90 लोगों से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सम्पर्क कर अब तक 315 मिस्ड काल करवाया है।पूर्व मंत्री ने कुंवर सिंह राजेंद्र गौड़,गौतम भारद्वाज,चंदन सोनी,हरिओम गुप्ता के साथ लोगों से सम्पर्क करते हुए कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी जैसा विकास पुरुष कोई प्रधानमंत्री अभी तक देश और समाज को नहीं मिला है।जिसने देश की सम्मान को विदेशों में भी जोरदार ढंग से बढ़ाया है।देश गांव,गरीब,शोषित,वंचित वर्ग और किसान,छोटे व्यापारियों को समृद्धशाली बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया है।देश की जनता का सौभाग्य है कि मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला है।उन्होंने कहा कि 2024 की लोक सभा चुनाव में अंबेडकर नगर लोक सभा सीट भाजपा प्रत्याशी ही जीतेगा। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments