Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरट्रेन से कटकर युवक की मौत, देर रात महिला का मिला था...

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, देर रात महिला का मिला था अधजला शव

जलालपुर अंबेडकर नगर। एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मामला मालीपुर थाना क्षेत्र का है। मालीपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव के निकट जूनियर हाई स्कूल के पश्चिम रेलवे ट्रैक पर गुरूवार की सुबह मालीपुर से शाहगंज की तरफ जा रही साबरमती एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई । सूचना पर जीआरपी तथा मालीपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और जीआरपी ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। बुधवार की देर रात मालीपुर थाना के खालिसपुर गांव मे एक कमरे में  महिला का अधजला शव पाया गया था, चर्चा है कि ट्रेन से कटा युवक ऊक्त महिला का प्रेमी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments