Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरखबर चलने के बाद जागा प्रशासन, दफन किए गए गोवंश के शव...

खबर चलने के बाद जागा प्रशासन, दफन किए गए गोवंश के शव का पोस्टमॉर्टम करवाने का हुआ मजिस्ट्रेट का आदेश 

अंबेडकर नगर। मृत गोवंश का पोस्टमार्टम करने के लिए अहिरौली पुलिस के साथ पहुंची चिकित्सकों की टीम बैरंग लौट गई। चर्चा है कि दफन किए गए गोवंश के शव को खोदवाने के लिए पुलिस के पास मजिस्ट्रेट का आदेश नहीं था। गौरतलब है कि बीते मंगलवार को अहिरौली थाना क्षेत्र के खेंवार जैनपुर एक युवक ने अपने गोवंश को लाठी से जमकर पीटा, इसके बाद उसे खरपतवार नाशक दवा पिला दिया और पुनः उसे तब तक पीटता रहा जबतक कि उसकी मौत नहीं हो गई।

वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक गोवंश का बिना पोस्टमॉर्टम करवाए ही जेसीबी बुलाकर दफन करा दिया था। चर्चा है कि दफन के पहले आरोपी की मां ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा था लेकिन उसकी नहीं एक न सुनी गई। आरोपी युवक की मां ने थाने में पुत्र के खिलाफ तहरीर दी थी जिस पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। इस सम्बन्ध में जब उपजिला अधिकारी अकबरपुर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दफन किए गए गोवंश का खोदवाकर पोस्टमोर्टम करवाने के लिए आदेश दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments