Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबीच बचाव करने वाले के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बीच बचाव करने वाले के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

जलालपुर अम्बेडकरनगर। थाना कटका अंतर्गत एक  गांव में खेत में घास काटने गयी एक नाबालिग के साथ दुराचार की कोशिश के मामले में आरोप है कि पुलिस ने हल्की धारा में मुकदमा दर्ज कर किया है जबकि किशोरी की इज्जत बचाने वाले के ही विरुद्ध एससी एसटी का मुकदमा दर्ज कर दिया है।

पीड़ित ने जिलाधिकारी व एसपी को प्रार्थना पत्र देकर शिक़ायत किया है की उस की नाबालिग पुत्री बीते 25 जून को घास काटने गयी थी इसी बीच अहिरौली निवासी सूबेदार व बबलू नाम के दो युवक पहुंचे और उस की पुत्री का मुंह दबा कर उस से दुराचार की कोशिश करने लगे बगल सड़क से गुजर रहे युवक कन्हैया ने बीच बचाव करना चाहा तो मनबढ़ युवकों ने उस की पिटाई कर दी। आरोप है कटका पुलिस ने किशोरी की इज्जत बचाने वाले युवक उस के पिता और एक अन्य के खिलाफ ही एसटी एसटी का मुकदमा दर्ज कर दिया जब कि पीड़िता की तरफ से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता के पिता ने इज्जत बचाने वाले युवक व उस के परिजन के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की है। आरोप है कि घटना की वीडियो भी बगल में पीड़िता के बहन ने बनाया था जिसे एसओ कटका ने डिलीट कर दिया। इस सम्बन्ध में एसओ कटका शैलेन्द्र भारती ने कहा कि दोनों तरफ से मिली तहरीर के अनुसार सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments