Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या में 40,72,680 पौधरोपण का लक्ष्य

अयोध्या में 40,72,680 पौधरोपण का लक्ष्य

अयोध्या। वर्षाकाल 2023 में प्रदेश में 35 करोड़ एवं जनपद अयोध्या में 40,72,680 पौधरोपण का विभागवार लक्ष्य आवंटित किया गया है। जिसके सापेक्ष जनपद में सभी कार्यदायी विभागों द्वारा वृक्षारोपण की कार्ययोजना, स्थल चयन व गड्ढा खुदान का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
एक से सात जुलाई तक वन महोत्सव के अन्तर्गत वृक्षारोपण से सम्बंधित सभी विभागों द्वारा जन जागरूकता से सम्बंधित कार्यक्रमों का आयोजन करने तथा जनपद को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष सफलतापूर्वक वृक्षारोपण कराये जाने के लिए वृक्षारोपण के तैयारियों की समीक्षा हेतु 03 जुलाई को कलेक्टेªट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक आयोजित की गयी है। उक्त जानकारी प्रभागीय वनाधिकारी सितान्शु पांडेय ने दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments