Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिलाधिकारी ने किया वन महोत्सव सप्ताह का उद्घाटन

जिलाधिकारी ने किया वन महोत्सव सप्ताह का उद्घाटन

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने जनपद अयोध्या में वन महोत्सव सप्ताह का उद्घाटन किया। जनपद के विभिन्न स्थानों पर वन विभाग के नेतृत्व में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद के रूदौली तहसील में स्थित मॉ कामाख्या भवानी मन्दिर परिसर में वन महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम चन्दर यादव, विधायक रूदौली तथा सितान्शु पाण्डेय, प्रभागीय वनाधिकारी, वन प्रभाग, अयोध्या द्वारा हरीशंकरी की स्थापना की गयी। मौके पर उपस्थित अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा भी हरसिंगार तथा अन्य पौधों का रोपण किया गया। साथ ही कार्यक्रम में विधायक द्वारा आम जन मानस को पौधों का वितरण करते हुए उन्हें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु जागरूक किया गया तथा पौधों के महत्व के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक बताया गया। कार्यक्रम में केएन सुधीर, उप प्रभागीय वनाधिकारी के साथ-साथ क्षेत्रीय वनाधिकारी रूदौली तथा रूदौली रेंज के स्टॉफ उपस्थित रहे।
वहीं तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर लोगों समस्याओं का समाधान करने के साथ ही वन महोत्सव कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नितीश कुमार जिलाधिकारी अयोध्या द्वारा हरसिंगार के पौधों का रोपण करते हुए किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या, प्रभागीय वनाधिकारी, वन प्रभाग अयोध्या तथा उप जिलाधिकारी सदर द्वारा छितवन के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में आम जन मानस को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी नितीश कुमार द्वारा लोगों को अधिक से अधिक पौध रोपण करने हेतु तथा पौधों को सुरक्षित रखने हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम में श्री के0एन0 सुधीर, उप प्रभागीय वनाधिकारी के साथ-साथ क्षेत्रीय वनाधिकारी अयोध्या तथा अयोध्या रेंज के स्टॉफ उपस्थित रहंे।
वन महोत्सव सप्ताह की शुरुवात पर सितान्शु पाण्डेय प्रभागीय वनाधिकारी, वन प्रभाग अयोध्या द्वारा जनपद के निवासियों को शुभकामनाएॅ देते हुए उनसे आगामी वृक्षारोपण अभियान में प्रतिभाग करने की अपील की गयी। प्रभागीय वनाधिकारी, वन प्रभाग अयोध्या द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान वर्ष में जनपद अयोध्या में 41 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य आवंटित किया गया है। जिसमें 16 लाख पौधों का रोपण वन विभाग द्वारा तथा 25 लाख पौधों का रोपण अन्य विभागों द्वारा किया जाना है। पौध रोपण हेतु सभी विभागों द्वारा तैयारियॉ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments