Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याक्षेत्रीय किसानों के साथ परिचर्चा आयोजित

क्षेत्रीय किसानों के साथ परिचर्चा आयोजित

अयोध्या। टेकनीको एग्री साइंस लिमिटिड कम्पनी के द्वारा भीखापुर देवकाली बाईपास पर क्षेत्रीय किसानों के साथ परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान मृदा से सम्बंधित समस्याओं के निवारण के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी। गेहूं, सरसों जैसी रबी की फसलों के वैश्विक परिदृश्य व उनकी मूल्य श्रंखला के बारें में कम्पनी के बिजनेस हेड एनके झा ने जानकारी दी।
उन्होने बताया कि टेकनीको एग्री साईंस लिमिटेड चंडीगढ़ आलू मूल्य श्रंखला की अग्रणी कम्पनी है। जो 20 वर्षो से देश के आलू उत्पादक कृषकांे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। जिसमें आलू की उत्कृष्ट प्रजातियों का विकास करना एवं उसका अगेती पीढ़ी उत्कृष्ट गुणवक्ता वाली आलू बीज का उत्पादन करके किसानों तक पहुंचना प्रमुख है। इस अवसर पर भाजपा नेता गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, सतीश सिंह पिंटू, रणधीर सिंह, शत्रुहन जायसवाल मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments