Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअधिकारियों ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण

अधिकारियों ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण

अंबेडकर नगर। जनपद न्यायाधीश पद्म नारायण मिश्र, जिलाधिकारी, अविनाश सिंह, पुलिस अधीक्षक, अजीत कुमार सिन्हा व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह द्वारा जिला कारागार का औचक त्रैमासिक निरीक्षण भारी पुलिस बल के साथ किया गया। कारागार के सभी अहातों, बैरकों व महिला कारागार की सघन तलाशी करायी गई तथा बंदियों एवं महिला बंदियों से उनके खानपान, बिस्तर, चिकित्सा व्यवस्था, मुलाकात, पी.सी.ओ. से वार्ता तथा साफ़ सफाई के विषय में वार्ता की गई। बन्दियों से कोई शिकायत नहीं मिलने पर संतोष व्यक्त किया गया। तत्पश्चात् निरीक्षणकर्ता अधिकारियों द्वारा अस्पताल का भ्रमण किया गया वहां भर्ती बन्दियों से उनके उपचार एवं दवाओं को समय से मिलने के बावत जानकारी प्राप्त की किसी भी बंदी द्वारा किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई। संपूर्ण परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता एवं भोजन की गुणवत्ता तथा शांतिपूर्ण माहौल देखकर उन्होंने कारागार प्रशासन की प्रशंसा की। कौशल विकास के अन्तर्गत महिला कारागार में महिला बंदिनियों द्वारा सिलाई व कड़ाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसे देख निरीक्षणकर्ता अधिकारियों ने बंदिनियों को रचनात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा अपना सहयोग प्रदान करने हेतु आवश्वस्त किया। निरीक्षण के समय जेल अधीक्षक / अपर जिलाधिकारी, डॉ० सदानन्द गुप्ता, कारापाल गिरिजा शंकर यादव, चिकित्साधिकारी डॉ० पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर,छोटेलाल सरोज, फार्मासिस्ट अशोक कुमार पाण्डेय, कनिष्ठ सहायक विपिन कुमार व अनूप कुमार गोंड समेत समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments