Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याफनलैंड प्रदर्शनी व अयोध्या कार्निवल का हुआ उद्घाटन

फनलैंड प्रदर्शनी व अयोध्या कार्निवल का हुआ उद्घाटन

अयोध्या। शहर के देवकाली स्थित शीशमन गार्डन में फनलैंड प्रदर्शनी एवं अयोध्या कार्निवल की शुरुवात हुई। मुख्य अतिथि नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रदर्शनी के डायरेक्टर वीरेंद्र जायसवाल उर्फ लाली ने सभी अतिथियों का रामनमी गमछा पहनाकर स्वागत सम्मान किया।
वीरेंद्र जायसवाल ने बताया कि प्रदर्शनी में लंदन ब्रिज का सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। जो आकर्षण का केंद्र अयोध्या वासियों के लिए बन रहा है। आने जाने लोग लंदन ब्रिज सेल्फी लेकर लुफ्त उठाते नजर आ रहे है। इस प्रदर्शनी में महिलाओ से संबंधित हर प्रकार की दुकानें, नए झूले, बड़े झूले,बच्चों के झूले, बच्चो का वाटर पार्क व भूत बंगला तथा तमाम वस्तुएं प्रदर्शनी में उपलब्ध है। इस मौके पर भाजपा नेता मनोज जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर यादव, पूर्व प्रधान मनोज श्रीवास्तव,दीपक तिवारी,जितेंद्र जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments